उझानी

माता-पिता का आशीर्वाद जीवन में सफलता का आधार होता हैः रेनू

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मदरशील मैमोरियल अकादमी में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आकर्षक एवं रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए कार्डों को सुंदर चित्रों, संदेशों और सजावट से आकर्षक बनाया।

स्कूल परिसर में आयोजित मदर्स डे समारोह में विद्यार्थियों ने मां पर आधारित कविताएँ, राइम्स और मधुर गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया और बच्चों के लिए मौजूद लोगों की तालियां गूंजती रही।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माँ के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जो हमें प्रेम, संस्कार और सही मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने बच्चों को हमेशा अपनी माँ का सम्मान करने, उनकी बात मानने और उनकी सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे बड़ा आधार होता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!