जनपद बदायूं

बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटी तीर्थ यात्रियों से भरी बस, कई हुए घायल

Up Namaste

 बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर आज सुबह टूरिस्ट बस के पलट जाने के फल स्वरुप एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची बिसौली पुलिस ने बस से घायलों को निकाल कर वजीरगंज सीएचसी भेजा जहां उनका इलाज किया जा रहा है हादसा बस चालक के नींद आ जाने के कारण होना बताया जा रहा है ।

बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अचानक बेकाबू होकर हाईवे किनारे पड़ी मिट्टी में जाकर पलट गई। बताते हैं कि हादसे से बस में सवार यात्रियों में की पुकार मच गई जिस पर आसपास खेतों में काम कर रहे हैं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकलना शुरू किया।

बताते हैं कि हादसे की सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाथ से में घायल हुए एक दर्जन के करीब महिला और बच्चों सगींता पत्नी सुरेशचन्द्र उम्र करीब 50 वर्ष निवासी स्टेशन जंक्शन प्रयागराज 2.श्रीमती विमला पत्नी सुनील उम्र करीब 60 वर्ष निवासी मीरापुर प्रयागराज 3.श्रीमती मीना पत्नी विजयप्रकाश उम्र करीब 60 वर्ष निवासी प्रयागराज 4.श्रीमती अंजू पत्नी आलोक कुमार उम्र करीब 47 वर्ष निवासी प्रयागराज को सीएचसी वजीरगंज भेजा जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

बताते हैं कि बस हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर प्रयागराज जा रही थी इसी दौरान रविवार की सुबह बदायूं के . बिसौली थाना क्षेत्र में फिरोजपुर गांव के समीप किलोमीटर 152.8 पर बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पड़ी मिट्टी में जाकर पलट गई। गनीमत रही की बस हाईवे की सड़क पर नहीं पलटी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों की हालत सामान बताई जा रही है

Leave a Reply

error: Content is protected !!