जनपद बदायूं

बदायूं में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, विपक्ष को बताया महिला विरोधी

Up Namaste

बदायूं। जिले भर की भाजपा समर्थक महिलाओं ने आज जिला मुख्यालय पर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सपा कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

बदायूं जिले में महिलाओं ने महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन किया उन्होंने आरोप लगाया सपा महिला विरोधी पार्टी है यह कभी महिलाओं का सम्मान नही करती महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसद में बिल लाया गया था जिससे राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान मिलता लेकिन विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया जिससे महिला आरक्षण बिल पास नही हो पाया देश की सभी विपक्षी पार्टियां महिला विरोधी हैं यह महिलाओं का सम्मान नही चाहती हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान में बिल लेकर आए थे जिसे विपक्ष ने पास नही होने दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!