उझानी(बदायूं)। बिल्सी क्षेत्र से सर्राफ के रुपया जमा करने उझानी आ रहे बाइक सवार एक ग्रामीण की जेब में रखें ₹36000 उसकी बाइक पर सवार हुए युवक ने भीड़ वाले घंटाघर चौराहे पर जेब से उड़ा दिए। जेब से रुपया गायब होने की भनक जब ग्रामीण को लगी तो उसने शोर मचाया लेकिन तब तक उच्चका भीड़ में गुम हो चुका था। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर उच्चके को पकड़ कर रुपया बरामद करने की गुहार लगाई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी रामकिशोर नामक एक ग्रामीण अपनी बाइक से गुरुवार की दोपहर उझानी के एक सर्राफ के पास रुपए जमा करने आ रहा था। पीड़ित ग्रामीण में बताया कि उझानी शहर में अंदर आने के बाद बिल्सी रोड पर बाइक सवारी विभाग मिले और उन्होंने कहा कि उसके एक साथी को घंटाघर चौराहे पर छोड़ देना जिस पर ग्रामीण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और घंटाघर चौराहे की ओर चल पड़ा।
पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि बैंक दोपहर में करीब 2:30 बजे के आसपास युवक के साथ घंटाघर चौराहे पर पहुंचाई था कि अचानक युवक बाइक से उतरकर भाग गया अचानक उसके भागने पर जब उसने अपनी पेंट की ओर देखा तब उसकी जेब फटी हुई थी और रुपए गायब थे। जीप से रुपए गए देख ग्रामीण ने शोर मचाया तब उसने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया मगर वह भीड़ में गुम हो गया। पीड़ित ग्रामीण कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर देकर पूरी घटना बताई साथ ही उसने उच्चकों को पकड़ने की गुहार भी लगाई। इस मामले को लेकर जब एक पत्रकार ने पुलिस से जानकारी ली तो कस्बा इंचार्ज ने बताया कि सुनने में उनकी भी आया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




