जनपद बदायूं

आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने 4 – 4 लाख का चेक सौंपें

Up Namaste

बिसौली। आंधी तूफान के दौरान जान गंवाने वाले परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने तहसील क्षेत्र के गांव बीरमपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

तेज आंधी तूफान के दौरान मृत व्यक्तियों में रामश्री पत्नी छत्रपाल निवासी ग्राम फतेहपुर बीरमपुर, लक्ष्मी देवी पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम तर्क पराेली एवं ट्रक ड्राइवर योगेश कांत पुत्र होती सिंह निवासी ग्राम भोपतपुर तहसील डिबाई शामिल है। शासन द्वारा दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। प्रभारी मंत्री ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन समय में संबल मिल सके। प्रभारी मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। तहसील क्षेत्र में तेज आंधी एवं हल्की बारिश के दौरान हुई दुखद घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों के खाते में चार चार लाख रुपए की अहेतुक सहायता राशि भेजने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर पूर्ण कराई गई। इस दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, सीओ संजीव कुमार, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!