जनपद बदायूं

बदायूं में पेड से लटकता मिला युवक का सड़ा गला शव, हाथ में पहनी अंगूठी से हुई पहचान

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव नवादा में रविवार की सुबह पेड़ से लटकते मिले युवक के शव को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरकर उसकी शिनाख्त का प्रयास जिससे करीब दो घंटे बाद उसकी शिनाख्त हो गई। युवक ने पत्नी वियोग में फंदे पर लटक कर जान देने की चर्चा है।

थाना क्षेत्र के गांव नवादा में आज सुबह ग्रामीणों की चहल पहल शुरू हुई तब एक बाग में पेड़ पर एक युवक की लाश को लटकते देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे से उतार उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। बताते है कि लाश काफी क्षत विक्षत हो चुकी थी। बताते हैं कि शव के एक हाथ की ऊंगली में मौजूद अंगूठी से करीब 2 घंटा बाद मृतक की पहचान मायादीन पुत्र जय सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

बताते है कि युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी और पत्नी दो साल पहले छोड कर चली गई थी जिससे मायादीन अवसाद में रहता था। बताते है कि पहचान होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे अन्य कोई कारण भी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!