बरेली

रेलवे ने यात्रियों से किया प्लास्टिक मुक्त वातावरण अपनाने का आह्वान

Up Namaste

बरेली। रेल विभाग के पर्यावरण जागरूकता अभियान के
दूसरे दिन शनिवार को इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, मथुरा कैंट, इज्जतनगर एवं पीलीभीत स्टेशनों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक में कमी तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने संबंधी संदेशों, गतिविधियों एवं फोटोग्राफ्स को रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया। रेलवे कर्मचारियों के लिए पर्यावरणीय सततता एवं जलवायु कार्रवाई विषयक जागरूकता सत्र एवं कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। जिसमे जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पृथक्करण, प्लास्टिक कचरे में कमी तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

स्टेशनों पर उद्घोषणाओं सिंगल यूज़ प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक बोतल, कप, कैरी बैग एवं डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रियों एवं विक्रेताओं को पुन: उपयोग योग्य एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे रेलवे परिसरों में प्लास्टिक अपशिष्ट को कम किया जा सके। अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई तथा प्रतिभागियों को स्वच्छता, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाकर स्वच्छ एवं हरित रेलवे प्रणाली के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पोस्टर, बैनर, डिजिटल डिस्प्ले एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण एवं हरित पहल से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!