उझानी

उझानी में सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा, पति के दीर्धायु का मांगा वरदान

Up Namaste

बदायूं। जेठष्य अमावस्या पर जिले भर में वट सावित्री पूजा की धूम रही। सुहागिने महिलाएं अपने नजदीक स्थान पर लगे बरगद के वृक्ष पर पहुंची और विधि विधान से वट सावित्री की पूजा अर्चना कर परिक्रमा करते हुए अपने अपने पतियों के दीर्धायु होने की प्रार्थनाएं वट वृक्ष से करते हुए संकल्प का धागा बांधा। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शंकर की भी विधिवत पूजा अर्चना की।

जिले के समीपवर्ती नगर उझानी में वट सावित्री पूजा सुहागन महिलाओं ने बड़़े ही मनोयोग से की। जेष्ठय माह की अमावस्या पर वट सावित्री पूजा करने के लिए सुहागन महिलाएं श्रंगार कर संत बापू आशाराम आश्रम परिसर में लगे विशाल बरगद के वट वृक्ष पर पहुंची और विधि विधान से वट सावित्री की पूजा अर्चना की और अपने अपने पतियों की लम्बी उम्र की प्रार्थनाएं भगवान से की।

सुहागन महिलाओं ने वृट वृक्ष की मंत्रोच्चारण करते हुई परिक्रमा लगाई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने परिक्रमा के साथ वृट वृक्ष को धागे से सजाया वही अनेक महिलाओं ने संकल्प रूपी धागा वृट वृक्ष के समीप बांध कर मन्नत मांगी। वट सावित्री पूजा के दौरान महिलाओं को आश्रम की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया।

जिले के बिल्सी, सहसवान, उघैती, बिसौली, वजीरगंज, बिनाबर, दातागंज समेत नगरों, कस्बों और ग्रामीण अंचलों में वट सावित्री पूजा विधि पूर्वक और धूमधाम से सम्पन्न होने के समाचार मिले है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!