जनपद बदायूं

बदायूं में पीएनबी शाखा में दीवार काट कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Up Namaste

बदायूं। जिले की थाना दातागंज के समीपवर्ती कस्बा डहरपुर में बीती रात चोर ने PNB की शाखा से चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक शाखा की दीवार काट कर अन्दर घुसा था गनीमत रही कि बैंक की नकदी सुरक्षित रही। चोरी के प्रयास पूरा मामला CCTV में कैद हुआ है। इस घटना की सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने चोर की तलाश शुरु कर दी है।

मंगलवार की सुबह बैंक का कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचा तब बैंक के पीछे की दीवार कटी देख और बैंक के अंदर फहला सामान देख उस के होश उड़ गए और उसने बैंक अधिकारियों को सूचना दी तब बैंक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तब एक संदिग्ध युवक चोरी का प्रयास करते हुए कैद हुआ है। बैंक शाखा में चोरी की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को चोर की तलाश कर उसे पकड़ने के निर्देश दिए।

बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी में बैंक मैनेजर ने बैंक में रखी नकदी आदि देखी जो सुरक्षित पाई गई। बैंक में चोरी की इस प्रयास से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!