उझानी

उझानी में युवक ने गटका सल्फाज, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मची चीत्कार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के एक युवक ने बीती देर शाम आत्मघाती कदम उठाते हुए सल्फाज गटक ली। जब युवक की हालत बिगड़ी तब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए जहां से उसे मेडीकल कालेज भेज दिया गया। युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।

नगर के मौहल्ला अहिरटोला निवासी महीपाल के युवा पुत्र राजवीर ने बुधवार की देर शाम सल्फाज गटक ली। बताते हैं कि युवक जब अपने घर पहुंचा तब उसकी हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजनों ने पूछताछ की तब युवक ने सल्फाज खाने की बात बताई तो परिजनों के होश उड़ गए और वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया। मेडीकल कालेज में देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!