उझानी(बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर गांव हजरतगंज के पास बुधवार की रात घर से टहलने निकले एक ग्रामीण को तेज गति के ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर एकत्र हुए ग्रामीणों में ट्रक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव हजरतगंज निवासी सतीश चंद्र तोमर पुत्र चन्द्रपाल बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर से खाना खाने के बाद हाईवे किनारे टहल रहा था इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने सतीश को पीछे से टक्कर मार दी जिससे सतीश उछलकर सड़क पर जाग गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने ट्रक को रोक कर उसके चालक को पकड़ लिया और हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली भेज दिया। हादसे में सतीश की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मच गई है। मृतक सतीश किसी स्कूली बस को चलकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। इधर चालक राम नरेश ने बताया कि वह अपना ट्रक लेकर उझानी की ओर आ रहा था इसी दौरान हजरतगंज के पास ट्रक का टायर फट गया और सड़क किनारे ग्रामीण कि उसे दबकर मौत हो गई पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है





