बदायूं। ज़िला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस वर्ष 19 अप्रैल को परशुराम जयन्ती का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति मनाई जानी प्रस्तावित है। परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य में जनपद क्षेत्रान्तर्गत महर्षि परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन, सभा, गोष्ठी एवं शोभायात्रायं निकाली जायेंगी। जो लोटनपुरा तिराहा, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैरातीचौक पुराना बाजार, सुभाष चौक, गद्दी चौक, निदेश चौक, पीएनबी, लावेला चौक होते हुये उद्गमस्थल पर पहुँचकर समाप्त होगी जिसमें 15-20 झांकिया सम्मिलित रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नगर मजिस्ट्रेट शान्तिपूर्ण समापन तक स्थिति पर प्रभावी नियन्त्रण की दृष्टि रखेंगे।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > परशुराम जयंती पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, शोभायात्रा में रहेंगे मजिस्ट्रेट तैनात
परशुराम जयंती पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, शोभायात्रा में रहेंगे मजिस्ट्रेट तैनात
Up Namaste staffApril 16, 2026
posted on





