बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुमन तिवारी ने गुरूवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर कैदियों विशेषकर महिला कैदियों से बातचीत उनका हाल जाना साथ ही श्रीमती तिवारी ने जिला कारागार अधिकारियों को आधी से अधिक सजा काट चुके कैदियों की सूची और उनकी रिहाई के संदर्भ में की जा रही कार्रवाई उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला कारागार पहुंची श्रीमती सुमन तिवारी ने पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गयी तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, एवं महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी कम में 19 महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके 04 छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।





