उझानी

समर कैंप में नन्हें बच्चों ने सीखा योगा, डांस के साथ करी मस्ती

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को चित्रकला, नृत्य, संगीत, योग, खेलकूद, का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने जमकर मस्ती भी की।

शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ कराते हुए संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों को नई-नई कलाओं और कौशलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

शिविर में बच्चों ने चित्रकारी कर अपनी भावनाओं को कागज पर रंगों के साथ उकेरा वही योग अभ्यास करते हुए योगा को बारीकी से समझा। बच्चों ने खेलकूद के साथ संगीत पर नृत्य किया और व्यक्तिगत विकास के बारे में शिक्षकों से समझा। इस अवसर पर शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!