उझानीजनपद बदायूं

काम न आई पूजा पाठ- नए ट्रांसफार्मर हुआ फेल, अभी और बढ़ेगी बिजली की किल्लत

Up Namaste

बदायूं। जिले के समीपवर्ती उपनगर उझानी में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रही जनता को फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नही आ रही है। बिजली विभाग द्वारा पूजा पाठ करके लगवाया गया नये ट्रांसफार्मर ने काम शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया है जिससे अभी कुछ दिन उझानी की जनता को बिना बिजली के भीषण गर्मी से जूझाना पड़ेगा।

चार दिन पहले उझानी के विद्युत उपकेन्द्र पर बीस दिन पहले लगाया गया 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब हो गया था जिससे नगर समेत पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गई। स्थिति यह हो गई कि पूरे क्षेत्र को बांट कर कुछ घंटे बिजली दी जा रही है लेकिन वह भी लाइन फाल्ट के कारण पूरी तरीके से फेल है।

बताते है कि बिजली विभाग ने उत्तराखंड से शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर मंगवाया और उसकी पूजा पाठ कर देर रात शुरु किया लेकिन नए ट्रांसफार्मर ने नियमित वोल्टेज नही निकाले और शुरु होने से पहले दम तोड़ दिया। बताते है कि SD0 प्रशांत वार्ष्णेय और JE अविनाश पांडे ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी साथ ही ट्रांसफार्मर कम्पनी को इसकी सूचना दी। इस मामले में जानकारी करने पर SD0 प्रशांत ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकि कमी है जिससे वह प्रोपर वोल्टेज नही निकाल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर टेस्टिंग टीम के जल्द उझानी पहुंचने की संभावना है। उन्होंने ने बताया कि जनता को धैर्य रखना चाहिए जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु हो जाएंगी। इधर जनता ने खराब ट्रांसफार्मर को भेजने वाली कम्पनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!