उझानी

उझानी में नए ट्रांसफार्मर में आई तकनीकि कमी हुई दूर, जल्द शुरु होगी बिजली सप्लाई

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। पिछले पांच दिनों से  बिजली का संकट झेल रहे नागरिकों को राहत देने के लिए आया नया बिजली का ट्रांसफार्मर भी फेल हो गया इसके बाद विभागीय स्तर पर ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास शुरू हुआ। उझानी बिजली घर पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने ट्रांसफार्मर की तकनीकी कमी को तलाशने के बाद उसे सही कर दिया।

 बताते हैं कि ट्रांसफार्मर सही होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है वहीं शनिवार की शाम तक बिजली की सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद बढ़ गई है हालांकि ट्रांसफर में आई तकनीकी कमी को दूर करने की पुष्टि अभी तक विभागीय स्तर पर नहीं की गई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उझानी नगर की जनता को बिजली संकट से मुक्ति मिलने जा रही है ।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!