जनपद बदायूं

बदायूं में जोशो खरोश से मना ईद उल अजहा का त्यौहार, मुस्लिमों ने नमाज अता कर मांगी अमन चैन की दुआएं

Up Namaste

बदायूं। जिले भर में ईद उल अजहा का त्यौहार मुस्लिम समाज ने जोशो खरोश के साथ मनाया। सुबह ईद की नमाज अता कर मुस्लिमों ने खुदा से देश और समाज में अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज के उपरांत एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान जिले का प्रशासन अलर्ट बना रहा वही डीएम एसएसपी ने बदायूं शहर में भ्रमण कर ईदगाहों और मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

ईद के पर्व पर बदायूं शहर के अलावा उझानी, बिल्सी, बिसौली, सहसवान, उघैती, दातागंज, वजीरगंज, बिनावर समेत अन्य कस्बों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंच कर ईद की नमाज अता की और फिर एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद दी। ईद पर बदायूं जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नही है। ग्रामीण अंचलों में भी ईद का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाएं जाने की खबरें मिली है। ईद के त्यौहार पर पूरे जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से गश्त करता रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!