जनपद बदायूं

ईद की पूर्व रात्रि डीएम-एसएसपी ने शहर में किया पैदल मार्च, शांति सद्भाव का दिया संदेश

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार की शाम को बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सजग व सतर्क है। उन्होंने पैदल मार्च कर कानून के प्रति विश्वास व शांति व सदभाव का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के छः सड़का से खण्डसारी मोहला, पुराना बाजार होते हुए शास्त्री चौक, मंढई चौक, जामा मस्जिद से कोतवाली, घंटाघर, खैराती चौक से नेहरू चौक से नगर पालिका होते हुए लावेला चौक तक पैदल मार्च किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है किसी प्रकार का भ्रामक व सामाजिक माहौल को बिगड़ने वाला पोस्ट अगर किसी ने किया तो उसको चिन्हित कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी तैयार आपसी प्रेम भाईचारे से मनाए जाते रहे हैं और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह त्यौहार के दिन निरंतर गतिशील रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो उसकी पुष्टि की जाए तदोपरांत कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए, किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!