उझानी

घर से गंगा स्नान को गया किशोर गहरे पानी में समाया, डूबने से हुई मौत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव चंदनपुर में घर से स्नान को आया एक किशोर गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में समा गया। गंगा किनारे आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों ने गंगा में कूद कर उसे बचाने का प्रयास किया मगर सफलता न मिली। ग्रामीण किशोर को एक घंटे बाद तलाश पाए जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत पर परिवार में चीत्कार मची हुई है।

गांव चंदनपुर निवासी राहुल तोमर का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक रविवार को अपने ही गांव से होकर गुजर रही गंगा में गर्मी के चलते स्नान करने के लिए घर से निकला था। बताते है कि दोपहर में अभिषेक गंगा में स्नान के लिए उतरा ही थी कि कुछ ही देर में अचानक गहरे पानी में पहुंच कर डूबने लगा। बताते है कि अभिषेक ने बचने को चीख पुकार की जिस पर आसपास खेतोें में काम कर रहे ग्रामीण गंगाा में कूद गए और अभिषेक को बचाने का प्रयास किया मगर वह गहरे पानी में समा गया।

बताते है कि अभिषेक के गंगा में डूबने की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गंगा में डूबे अभिषेक की गहनता से खोज की तब करीब एक घंटे बाद अभिषेक मृतावस्था में मिल गया। बताते है कि गंगा से मिले किशोर को जीवित जान कर परिजन उसे लेकर उझानी अस्पताल पहुंचे जहां उसको मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में चीत्कार मच गई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!