जनपद बदायूं

जिलाधिकारी ने किया कारागार का निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं मिली दुरूस्त

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को जेल के अंदर की सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली। अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

रविवार की दोपहर जिला कारागार पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बंदी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी जेल अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। दोनों अधिकारियों ने जेल में बंद लोगों से भी बातचीत की और जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!