जनपद बदायूं

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान,डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

Up Namaste

 बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर कछला घाट व अटैना घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नाव से मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर धर्म लाभ लेते हैं। सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट में नाव से की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर ही पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, चेंजिंग रूम व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने अटैना घाट का निरीक्षण कर वहां भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!