उझानी

दबंग सम्पर्क मार्ग की सड़क पर सुखा रहे हैं मक्का, फिसल कर घायल हो रहे है वाहन सवार, प्रशासन बना मौन

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भदरौल-उझानी मार्ग पर दबंग किसान आवागमन के लिए बनाई गई सड़क पर अवरोध उत्पन्न कर मक्का सुखा रहे है जिससे आए दिन वाहन सवार फिसल कर गिरते हुए घायल हो रहे है। सड़क पर मक्का सुखाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सड़क पर पड़ी मक्का हटवाने के बजाय पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बन चुका है। कांग्रेस के कादरचौक ब्लाकाध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेज कर तत्काल मक्का सुखाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के कादरचौक ब्लाकाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने डीएम को पत्र भेज कर कहा है कि उझानी क्षेत्र में रेलवे फाटक से लेकर अल्लापुर चमारी तक सम्पर्क मार्ग की सड़क पर कुछ दबंग किस्म के किसान अपनी अपनी मक्का फैला कर उसे सुखा रहे है। श्री यादव का कहना है कि आवागमन के दौरान वाहन बचाने के प्रयास में बाइक और स्कूटी सवार अपना वाहन मक्का की फसल पर चलाने को मजबूर हो जाते है लेकिन जैसे ही मक्का पर वाहन जाता है फिसल कर गिर जाता है जिससे वाहन सवार घायल हो रहे है।

श्री यादव ने कहा है कि नियमानुसार कोई भी व्यक्ति सड़क पर अवरोध या अवैध रूप से कब्जा नही कर सकता है लेकिन इस सम्पर्क मार्ग पर प्रशासनिक लाहपरवाही के कारण कुछ दबंग किसान न तो नियम मानते है और न ही कानून। श्री यादव ने डीएम से सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क पर मक्का सुखाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध किया जाने और सड़क पर अवैध रूप से अवरोध उत्पन्न करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!