जनपद बदायूं

उझानी में एक साथ हुआ इफ्कों के अधिकारियों की विदाई और स्वागत समारोह

Up Namaste

बदायूं। उझानी स्थित क्रय विक्रय समिति पर मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इफ्को के जिला प्रबंधक के प्रमोशन होने पर विदाई दी गई वही बदायूं तैनात किए गए जिला प्रबंधक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन किशन शर्मा ने कहा कि इफ्को से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति किसानों की सेवा में पीछे नही है।

बदायूं में तैनात इफ्को के जिला प्रबंधक जितेंद्र गंगवार को प्रमोशन देकर क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर मुरादाबाद मंडल में तैनाती देने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वही दूसरी ओर बदायूं में जिला प्रबंधक के पद पर तैनात किए गए दीपक कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, सभापति सहकारी संघ उझानी राकेश शर्मा, सभापति माखन लाल गुप्ता, कादरचौक सचिव रावेंद्र कुमार, आदित्य कुमार शर्मा, कछला एवं बुटला सचिव वेदव्यास शर्मा, रिसौली सचिव अनुभव शर्मा, सरवन सिंह, श्याम कुमार मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, राम शाक्य, राम किशोर शर्मा, प्रदीप सागर मैनेजर जिला सहकारी बैंक समेत अन्य समिति कर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!