उझानी

स्वास्थ्य कर्मियों ने उझानी अस्पताल परिसर में रौंपे औषद्यिय पौधें, देखभाल का लिया जिम्मा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के सीएचसी में आयोजित संगोष्ठी के बाद अस्पताल परिसर में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने औषद्यिय पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प जताया।

पर्यावरण दिवस पर आज सुबह स्वास्थ कर्मियों ने संगोष्ठी का आयोजन किया और पर्यावरण के संरक्षण पर विचार विर्मश किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चिकित्साधिक्षक डा. देवेन्द्र मौर्य ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलित होने के कारण दुष्परिणाम मानव समाज को देखने का मिल रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जाग्रत और संकल्पित होना पड़ेगा तभी हम सब असामान्य परिस्थितियों से निपट सकते हैं।

संगोष्ठी के बाद अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने नीम, बेल समेत औषद्यिय पौधों का रोपण किया और उनके बड़े होने तक देखभाल का भी जिम्मा लिया। इस अवसर पर डा. प्रभाकर मिश्रा, डा. नथन सिंह, नीलेश कुमार, अंशुल कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, दिनेश सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, पंकज सक्सेना, रोहित कुमार समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!