जनपद बदायूं

पुलिस की लाहपरवाही से हुआ एचपीसीएल में दोहरा हत्याकांड, विभागीय जांच में इंस्पेक्टर और दरोगा पर आरोप सिद्ध

Up Namaste

बदायूं। जिले के बहुचर्चित एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड में विभागीय जांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन निलंबित इंस्पेक्टर अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र कुमार पर लापरवाही के आरोप सही पाए गए हैं। रिपोर्ट के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गत 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक महाप्रबंधक हर्पित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। बाद में मामले के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दोहरे हत्याकांड के बाद परिजनों ने पुलिस पर लाहपरवाही के गंभीर आरोप लगाएं थे जिस पर विभागीय जांच की गई।

विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना से पहले एचपीसीएल प्रबंधन एवं अधिकारियों ने आरोपी अजय प्रताप सिंह के संबंध में पुलिस को कई शिकायतें और तहरीरें दी थीं। आरोप है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने इन शिकायतों को गंभीरता ने नही लिया और न ही कोई कार्रवाई की जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए। जांच अधिकारियों ने माना कि यदि शिकायतों को गंभीरता से लेकर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो संभवतः यह दर्दनाक वारदात टाली जा सकती थी। रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लापरवाहीपूर्ण बताते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध माना गया है।

बताते है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद पुलिस महकमे में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद शासन स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!