जनपद बदायूं

बारिश में खेत पर गया किसान को सांप ने डसा, हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Up Namaste

बदायूं। जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला गांव में बरसात के दौरान खेत पर गए एक युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टर भी उसकी जान न बचा सके। युवक की मौत पर पूरे गांव में मातम पसर गया है।

बताते है कि फाजिल नगला निवासी सूरज पुत्र अमर सिंह (22वर्ष) बारिश के दौरान खेत में खड़ी मक्के की फसल को नुकसान से बचाने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान खेत में काम करते समय उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। शुरुआत में युवक ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बताते है कि सूरज ने इस की सूचना परिजनों को दी जिस पर परिजन आनन-फानन में सूरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज मेहनती किसान था और खेती-किसानी करके अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी असमय मौत से गांव में गहरा दुख और शोक का माहौल है। पुलिस ने युवक के शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!