उझानी

दिल्ली हाइवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कैमिकल भरे ड्रमों से भरा ट्रक रविवार की तड़के दिल्ली हाइवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप अचानक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे से कोई जनहानि न हो सकी। हादसा एक लेन से दूसरी लेन में जाने के समय हुआ।

हादसे के बारे में हरदोई जनपद निवासी ट्रक चालक अंकित ने बताया कि रविवार की तड़के साढ़े तीन बजे के करीब वह दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंचा ही था कि सामने देखा हाइवे की सड़क पर पानी भरा हुआ है जिस पर उसने ट्रक को दूसरी लेन की ओर मोड़ने का प्रयास किया इसी दौरान सड़क पर पड़े मिट्टी के कट्टों पर अचानक ट्रक के पहिए पहुंच गए और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसने बताया कि उसके समेत परिचालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। चालक अंकित का कहना है कि प्रशासनिक लाहपरवाही के चलते हाइवे पर गहरे गड्ढें हो गए है जो हादसों का कारण बन रहे है। चालक ने बताया कि ट्रक गाजियाबाद से लखनऊ जा रहा था। उसका कहना है कि हादसे रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!