बरेली

इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा चलाए गए पर्यावरण अभियान का हुआ समापन, रौंपे गए पौधे

Up Namaste

बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम शैलेश कुमार सिंह के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत 15 मई से 05 जून तक संचालित विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों एवं रेलवे प्रतिष्ठानों में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, हरित परिवहन, स्वच्छता तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान, साइक्लोथॉन, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शनी, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा मिशन लाइफ आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेलवे कार्यालयों, कॉलोनियों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में यात्रियों एवं रेल कर्मियों की सहभागिता से हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इज्जतनगर मंडल पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता, संसाधनों के सत्त उपयोग तथा मिशन लाइफ के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करते हुए स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!