उझानी

उझानी में रेलगाड़ी की चपेट में आकर महिला की हुई मौत

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना उझानी के गांव बसौमा में बीती रात घर से नाराज होकर शौच के बाहने निकली एक विवाहिता ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई है।

थाना क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी संजोग की पत्नी तारावती अपने घर में चल रहे कलह से परेशान थी। तारावती बीती गत अपने घर से शौच का बाहना कर घर से निकली और सीधे रेलवे फाटक पहुंची और जैसे ही बरेली की ओर जाने वाली गाड़ी आई तभी वह उसके आगे कूद गई। रेलगाड़ी के आगे कूदने से तारावती की मौके पर ही मौत हो गई।

बताते है कि चालक ने गाड़ी रोक कर स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी, इस बीच गांव के लोग पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त की। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!