जनपद बदायूं

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, पिकअप सवार दो की मौत, दो घायल

Up Namaste

बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर थाना मूसाझाग क्षेत्र में शुक्रवार को आम से भरी पिकअप में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चालक समेत दो घायल हुए है जिला इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

शुक्रवार की सुबह थाना मुसाझाग क्षेत्र में गांव बजरमैरी के समीप से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर 199 किलोमीटर पॉइंट पर आमों से भरी एक पिकअप में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पिकअप में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर एकत्र हुए ग्रामीणों में मूसा जाग पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप में फंसे चारों घायलों को निकाल कर बिनाबर सीएचसी भेजा जहां डाक्टरों ने संभल जिले के बरेली सराय निवासी 25 वर्षीय बंटी और मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के गांव रतनपुर निवासी 23 वर्षीय राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल चालक अमर सिंह और पंजाब प्रांत निवासी अजय नामक युवक का इलाज जारी है।

बताते है कि पिकअप लखनऊ के मलिहाबाद से आम भरकर पंजाब प्रांत जा रही थी कि बदायूं में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाला वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही है। हादसे के बाद मृतको के परिजनो में चीत्कार मची हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!