जनपद बदायूं

बदायूं में पुलिस परीक्षा दे रही छात्रा लिंटर का हिस्सा गिरने से हुई घायल, छूटी परीक्षा

Up Namaste

बदायूं। शहर के खस्ताहाल गिंदो देवी महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा के उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पीलीभीत जिले की एक छात्रा अपना प्रश्नपत्र हल कर रही थी तभी अचानक लिंटर से सीमेंट छूट कर छात्रा के ऊपर जा गिरा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। हादसे पर पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के चलते छात्रा की परीक्षा भी छूट गई।

बताते है कि प्रशासन ने शहर के खस्ताहाल गिंदो देवी महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बना था जिसमें अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे इसी दौरान कालेज के एक कमरे के लिंटर से सीमेन्ट छूट कर एक छात्रा के ऊपर आ गिरा जिसमें वह घायल होकर बेहोश हो गई। बताते है कि केन्द्र पर मौजूद पुलिस कर्मी आनन फानन घायल छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज कराया। घायल छात्रा की पहचान 18 वर्षीय पूजा रानी पुत्री सोहनलाल निवासी बिठौरा कलां थाना गजरौला जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। परीक्षा दे रहे छात्रों का कहना था अगर लिंटर गिर जाता तो बडा हादसा सामने आ सकता था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!