सहसवान

सहसवान के राजस्व कर्मियों ने न सुनी तो पीड़ित युवक पानी की टंकी पर जा चढ़ा, पर्चे फंेक बयां किया दर्द

Up Namaste

बदायूं। सहसवान तहसील परिसर में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब अपने खेत की पैमाईश तमाम मिन्नतों के बाद भी न हुई तो पीड़ित एक युवक तहसील परिसर की ऊंचाई वाली पानी की टंकी पर जा चढ़ा। युवक ने ऊपर से पर्चे फेंक कर अपना दर्द बयां किया। युवक ने यह भी आरोप मौखिक रूप से लगाया कि उसके खेत की पैमाईश के लिए दो लेखपालो ने बड़ी रकम ली मगर उसका काम नही किया। पुलिस प्रशासन अब उसे उतारने के प्रयास में जुट गया है।

युवक की पहचान सहसवान क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ बंडा के रूप में हुई है। जितेन्द्र का आरोप है कि उसकी जमीन गाटा संख्या 892, 553, 577, 948, 768, 565, 769, 344, 342, 241, 343 रकवा बीबीपुर और हपला नगला पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि उसने अवैध कब्जें की शिकायत राजस्व कर्मियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की मगर उसकी कोई सुनने को तैयार नही हुआ जिससे दबंग उसकी फसल को हर बार काट कर ले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है।

जितेन्द्र के गांव निवासी जानकारों का कहना है कि वह करीब एक साल से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई न हो सकी जिससे परेशान होकर वह पानी की टंकी पर जा चढ़ा। समाचार लिखे जाने तक जितेन्द्र नीचे नही उतर सका है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!