उझानी,(बदायूं)। स्वयं को पशु प्रेमी कहने वाले एक युवक की दुकान में करंट से बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय बंदर के शव को पशु प्रेमी और उसके पिता ने गायब कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की है।
नगर के नया बाजार इलाका स्थित पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल की सर्राफे की दुकान के शटर के बाहर एक बंदर का शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। बंदर के शटर में करंट होने से मौत होने की बात कही जा रही है। बंदर की करंट से मौत होने की सूचना पर प्रखर अग्रवाल ने अपने पिता नीरज अग्रवाल के साथ कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय शव को दुकान से उठा कर गायब कर दिया। करंट से बंदर के मरने की चर्चा जब जागरूक और समाजसेवियों समेत भाजपा नेता शंकर गुत्ता को तब सभी में आक्रोश पैदा हो गया।
समाजसेवी और भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने इस मामले का संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर बंदर की मौत के जिम्मेदार और शव को गायब करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेता श्री गुप्ता का कहना है कि हादसा तो कही भी हो सकता है लेकिन हादसे के बाद उसे छिपाना और कानूनी प्रक्रिया का मजाक उड़ाना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पुलिस को जांच करने के बाद पिता-पुत्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
यहां बताते चले कि युवक प्रखर अग्रवाल स्वय्ं को पशु प्रेमी बता कर आए दिन कोई न कोइ्र परेशानी खड़ी कर देता है और जब स्वयं् के यहां बंदर की मौत हुई तब उसने भी किसी भी नियम और कानून का पालन नही किया और न ही बंदर के शव का पीएम कराया।






