उझानी

उझानी से चली लखनऊ के लिए रेलगाड़ी, केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बदायूं जिले के लोगों के लिए अब लखनऊ के लिए रास्ता आसान हो गया है। रविवार की दोपहर समारोह पूर्वक उझानी रेलवे स्टेशन से रेल अधिकारियों और नागरिकों की मौजूदगी में केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कासगंज-लखनऊ यात्री रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली के बाद लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा से नागरिकों के साथ व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने से पहले इज्जतनगर रेल अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री ने एक समारोह को सम्बोधित किया और कहा कि उनके अथक प्रयासों से लखनऊ के लिए सीधी रेलसेवा का लाभ बदायूं के जिले के लोगों को मिल रहा है।

समारोह के उपरांत श्री वर्मा ने फूल मालाओं से सजी रेलगाड़ी के कोच में चढ़ने के बाद हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इज्जतनगर रेल मंडल की प्रबंधक सुश्री वीणा सिंहा ने बताया कि कासगंज लखनऊ ऐशबाग एक्सप्रेस 27 जुलाई सोमवार से नियमित रूप से चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा यात्रियों एवं श्रद्धालुओं और पर्यटकों कसे सुरक्षित, तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई रेलगाड़ी चलने से बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, सीतापुर और लखनऊ क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होने से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिल मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा विधायक महेश गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, उझानी भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रशांत वार्ष्णेय, अवधेश वर्मा, संजीव वार्ष्णेय, रेनू सिंह, बदायूं की पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और रेलयात्री मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री समारोह का सम्बोधित करते रह गए, रेल हुई रवाना, फिर रोका गया तब दिखाई झंडी


बदायूं। 27 जुलाई से चलने वाली कासगंज-लखनऊ ऐशबाग एक्सप्रेस का रविवार को उझानी से उद्घाटन के उपरांत शुरू होना था। रेलगाड़ी को केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा को हरी झंडी दिखाना था लेकिन केन्द्रीय मंत्री समारोह को सम्बोधित करते रह गए और रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई। इसी दौरान पहुंचे केन्द्रीय मंत्री के लिए रेल अधिकारियों ने गाड़ी को रूकवाया और फिर एसी कोच में चढ़ने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने हरी दिखाई इसके बाद रेल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।

नई रेलगाड़ी चलने से खुश नजर आए रेलयात्री

  
कासगंज से लखनऊ तक चलने वाली रेलगाड़ी का आज उद्घाटन हो गया। नई रेलगाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रही। यात्री नई रेलगाड़ी में बैठ कर आराम दायक सफर को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे। पहले दिन उझानी से लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, पूरनपूर, गोला गोकर्णनाथ, समेत लखनऊ तक यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा के लिए रवाना हुए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!