जनपद बदायूं

बदायूं में नवविवाहिता के सपनों को काल ने किया बर्बाद, पति को सुहागरात से पूर्व मौत खींच ले गई, मचा हा-हाकार

Up Namaste

बदायूं। जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है जिसमें शादी के बाद दुल्हन को साथ लेकर लौटे दूल्हा बने एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत होने से दुल्हन समेत पूरा परिवार चीत्कार कर उठा है। युवक की सर्पदंश से मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दर्दनाक वाक्या से पूरा गांव सन्न और शोकाकुल हो गया है।

बताते है कि सहसवान क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी बबलू मौर्य की बारात बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लौहरपुरा (कादराबाद) गई थी। गुरुवार दोपहर बबलू अपनी दुल्हन नीतू को विदा कराकर घर लौटा। घर में नई दुल्हन के आगमन को लेकर उत्सव का माहौल रहा और दुल्हन के आने की खुशी में सामाजिक-मांगलिक रीति-रिवाज परिवार की महिलाओं ने सम्पन्न कराएं। बताते है कि रात के वक्त दूल्हा-दुल्हन अपने कमरें में सोने चले गए और जमीन पर लगे बिस्तर पर लेट गए। परिजनों के अनुसार देर रात सोते समय किसी वक्त सांप ने बबलू की गर्दन पर डस लिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने उसे अचेत और गंभीर हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे सहसवान के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सर्पदंश की पुष्टि की। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बबलू को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते है कि जिंदगी की आखिरी आस में वे शव को लेकर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिकों और सपेरों के पास पहुंचे लेकिन सपेरों और तांत्रिकों भी कोई चमत्कार नही कर सके। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते शव को गांव वापस लाए, जहां शुक्रवार को गमगीन माहौल में बबलू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से नई नवेली दुल्हन नीतू और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!