उझानी/ बदायूं। श्रावण मास के दूसरे रविवार को कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांबड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा सत्कार में रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के पदाधिकारी और सदस्य लगे रहे। क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ शिव भक्तों में भोजन और गर्मी से बचाने के लिए जलजीरा वितरित किया।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने सरौरा स्थित शिविर लगा कर शिव भक्तों में जलपान के साथ भोजन रुपी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों के लिए पेयजल के साथ जलजीरा तथा हलवा का विशेष रूप से वितरित किया गया।
शिविर में दोपहर के वक्त पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिव भक्त श्रद्धा के साथ जल लेकर उझानी से गुजर रहे है ऐसे में उनकी सेवा करने का सौभाग्य हम सब को मिल रहा है।इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुराग धींगडा ने शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





