उझानी

भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को मिली रामलीला कमेटी की कमान

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। प्राचीन रामलीला महोत्सव के संचालन के लिए भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को संरक्षक राजकुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष मनोनीत किया है। अब तक गल्ला कारोबार से जुड़ा व्यक्ति ही रामलीला संचालन की कमान संभालता था। श्री अग्रवाल के अध्यक्ष बनने से नगर की जनता और समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

सोमवार की शाम कामधेनु गौशाला के संरक्षक वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार बंसल ने भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया को प्राचीन रामलीला महोत्सव के संचालन के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत करने की घोषणा कर सबको हैरत में डाल दिया। इससे पूर्व यह प्रक्रिया चुनाव के जरिए पूरी होती थी और उसमें गल्ला कारोबार से जुड़ा व्यक्ति ही रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष पद की कमान संभालता था।

एक लम्बे अरसे के उपरांत समाजसेवी और भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया को रामलीला कमेटी की कमान मिली है। रामलीला कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद श्री अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका दायित्व वह निभाने में पीछे नही हटेंगे और इस बार रामलीला महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!