उझानी

कांग्रेस के ब्लाकाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनोसी में कांग्रेस के ब्लाकाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं दी।

तिरंगा यात्रा ने पूरे गांव में भ्रमण किया और ग्रामवासियों को देशभक्ति का अहसास कराया और देशभक्ति के नारों से गांव को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लाकाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत करने का कार्य कर रही है साथ ही तिरंगा फहराने, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान को मजबूत करने का संदेश देती है। इस अवसर पर रंजीत यादव, हिमांशु यादव, लालू यादव, सादेश यादव, गुरूमीत, शिवम, आशीष, अवदेश, रीगल, प्रतीक और संदेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!