उझानी

आजादी के उत्सव के साथ रोटरी क्लब ने मनाया तीज उत्सव, प्रीति ओबराय ने जीता मिसेज तीज क्वीन का ताज

Up Namaste

उझानी (बदायूॅं)। रोटरी क्लब द्वारा शुक्रवार को हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कल्याण सिंह चौक स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया। रोटरी क्लब पदाधिकारियों अर्द्धांगिनी वर्षा गर्ग, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल और मोना ढींगरा आदि महिला सदस्य इस उत्सव को लेकर काफी उत्साहित थीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी मातृ शक्तिओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘मिसेज तीज क्वीन’ का खिताब प्रीति ओबरॉय को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने तीज महोत्सव में पहुंचे सभी अतिथियों और पदाधिकारियों व मातृशक्ति को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर घर के शीर्ष स्थान पर लगाने का आह्वान किया। श्री गर्ग ने महापुरुषों को याद और नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों के कारण ही हमें सन १९४७ में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

कार्यक्रम में मातृ शक्तियों में अंशिका बंसल, भावना वार्ष्णेय, दीप्ति गोयल, गरिमा गोयल, जया अग्रवाल, जिमी भाटिया, मीनाक्षी गोयल, मोना माहेश्वरी, नीति अदलखा, नेहा छाबड़ा, नेहा गोयल, पारुल वार्ष्णेय, पूजा गोयल, प्रीति ओबरॉय, प्रियंका मित्तल, रिमझिम गोयल, रिया गोयल, शालिनी सिंघल, श्रद्धा गोयल, सुचि गोयल और सुमन मित्तल उपस्थित रहीं। क्लब के सचिव सिद्धार्थ जैन ने सभी सदस्यों का परिवार सहित तीज उत्सव मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। सदस्यों का स्वागत कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल और उपाध्यक्ष अनुराग ढींगरा ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!