उझानी

आजादी उत्सव पर मदरशील स्कूल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। मदरशील मैमोरियल अकादमी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा एवं निदेशक भारत थरेजा सहित समस्त शिक्षक.शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों संग ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर योगेंद्र नाथ गोयल, मीनू कनोजिया, विजय, दीक्षा वर्मा, शिल्पी अग्रवाल, सोम्या शर्मा, मुस्कान गुप्ता, नंदिनी अग्रवाल, रचना, बदर अहमद खान, वासिल जमशेद, काजल, नमामि, सारा, अंशिका, सलोनी एवं अर्चना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!