उझानी

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया आजादी का 80 वां उत्सव

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं सुश्री नीतिका गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक निलांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर कराया। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों, शिक्षक.शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण व्यक्त की।

निलांशु अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की वधाई देते हुए कहा कि हमें देश के स्वतंत्रता की सैनानियों की जीवनी को पढ़ना चाहिए तथा देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए। उन्होंने प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि हम ने हिन्दू है और न ही मुसलमान और न सिख और न ईसाईं है। बल्कि हम सब भारतीय है उन्होंने विद्यार्थियों से आगे बढ़ने की बात कही तथा हमें विकसित भारत बनाना है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!