उझानी

एचजीआइएस में स्वतंत्रता दिवस पर देश के वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रबंधन समिति के सदस्य एवं मुख्य अतिथि सुभाष थरेजा ने ध्वजारोहण किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई और कहा कि इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदार है। इस अवसर पर राजन मेंदीरत्ता ने सभी को योग करने एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मौजूद लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान शिक्षकों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!