बदायूं। 80वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने एक साथ राष्ट्रगान गाया तथा देश के वीर शहीदों और जवानों को नमन किया।

जिला महिला चिकित्सालय में दिखा देशभक्ति का जज्बा
जिला महिला चिकित्सालय के 108 एवं 102 एंबुलेस आपातकालीन सेवाओं के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। सभी ने तिरंगे को सलामी दी तथा देशभक्ति गीत गाकर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। जिला प्रभारी राहुल पाण्डेय ने संबोधन में कहा, ष्आपातकालीन सेवाओं के ये योद्धा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका समर्पण स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करता है।
सम्मान समारोह का आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें ड्राइवर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सहयोगी शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में कई लोगों को नया जीवनदान दिया। सम्मानित कर्मियों ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राहुल पाण्डेय, प्रेम शंकर , सूर्य प्रताप सिंह एवं 108 प्रोग्राम मैनेजर इस्लाम खान मुख्य अतिथि सहित नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।





