उझानी,(बदायूं)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आजादी का 80 वां उत्सव धूमधाम और उल्लापूर्ण वातावरण में मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी देकर उनको नमन करते हुए कहा कि इस आजादी को बनाएं रखना हम सब का कर्तव्य है।
अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार ओमप्रकाश ने पूर्व सैनिकों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और वंदे मात्रम गीत गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कैलाश कुमार सिंह, हेमेंद्र कुमार, वीरपाल, ओमकार सिंह, नेम सिंह, बिजेंद्रपाल सिंह, रामचंद्र, सत्यपाल सिंह, लाल सिंह, डोरीलाल, मनोज कुमार सिंह, राकेश बाबू, राजेश कुमार सिंह, अशोकपाल सिंह, रमेशचंद्र, अमर सिंह राठौर, सुनहरी लाल ब्यास, शायम लाल, राहुल कुमार, संजीव कुमार, दामोदर सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।





