उझानी

रविवार को उमड़ा शिवभक्तों का रैला, समाज सेवियों ने खोला अपना दिल, शिवभक्तों का कराया जलपान और भोजन

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सावन के तीसरे रविवार को कछला गंगातट से गंगाजल भर कर लाने वाले शिव भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। शिवभक्तों की सेवा में राजैनतिक और सामाजिक लोग भी सड़कों पर उतर आए और दिल खोल कर शिवभक्तों की सेवा-सत्कार में जुट गए। समाजसेवी पेयजल से लेकर भोजन तक शिविरों और मोबाइल वैन के जरिए उपलब्ध कराने में पीछे नही हट रहे थे। हर कदम पर शिवभक्तों की सेवा के लिए लगे शिविरों में हर प्रकार के खाद्य पदार्थ वितरित किए जा रहे थे।

रविवार की तड़के चार बजे से ही उझानी नगर के समाजसेवी सड़कों पर उतर आए। यहां से गंगाजल लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों को सुबह की चाय के साथ पकोड़ा आदि का वितरण समाज सेवियों ने किया। दिन निकलते ही शिवभक्तों की सेवा सत्कार के लिए लगे शिविरों में फल-फरूट, कॉफी-बिस्कुट के अलावा गरमा गरम पूड़ी सब्जी और छोले चावल का वितरण गंगाजल लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों में किया जाने लगा। समाज सेवी शिवभक्तों की मान-मनोव्बल कर उन्हें नाश्ता और भोजन करा रहे थे। कई शिविरों में शिवभक्तों में उर्जा बनाएं रखने लिए नींबू वाला ठंडा शर्बत और नींबू पानी और खीर का भी वितरित कर रहे थे ताकि शिवभक्त पदयात्रा करते वक्त स्वयं को कमजोर और थके हुए न समझ सके।

शिविरों के लिए बड़ी संख्या में ऐसे भी समाजसेवी थे जो आस्था के संगम में चल-फिर कर शिव भक्तों में पेयजल और खाद्य पदार्थो का वितरण कर रहे थे। दोपहर के वक्त गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों को पेयजल उपलब्ध कराने में समाजसेवी पीछे नही हट रहे थे। नगर के पुराने बस स्टैंड के समीप पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने शिवभक्तों को हर प्रकार का खाद्य पदार्थ वितरित कराया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शिवभक्तों की सेवा का अवसर एक वर्ष में सिर्फ एक बार मिलता है उसे हर सक्षम व्यक्ति को छोड़ना नही चाहिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!