उझानी

कछला से बरेली तक गूंज रहे हैं हर-हर महादेव के जयकारें, गंगाजल लेने उमड़ा शिव भक्तों का रैला

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सावन के तीसरे रविवार को गंगाजल लेने के लिए कछला गंगा तट पर शिव भक्तों का रैला उमड़ पड़ा है। शिव भक्त कांबड़ियां गंगाजल भर कर अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं जिससे कछला गंगाघाट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक केवल हर-हर महादेव के जयकारें की गूंजायमान हो रहे है। आस्था के इस संगम को देखने के लिए उझानी और बदायूं समेत हाइवे किनारें के गांव में रहने वाले लोग कांबड़ियों का उत्साह बढ़ाने में लगे हुए हैं।

शनिवार की रात से ही हजारों की संख्या में बदायूं, बरेली, पीलीभीत के शिव भक्त कांबड़ियां कछला स्थित गंगा तट पर एकत्र होने लगे। रविवार की तड़के गंगा स्नान करने के उपरांत मां गंगा और कांबड़ की पूजा अर्चना की और फिर जल भरा। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया और कांबड़ को कांधे पर लाद कर अपने गंतव्य की निकल पड़े। रविवार की सुबह से शिव भक्तों का रैला गंगाजल के साथ कछला से उझानी, बदायूं, बरेली एवं पीलीभीत की ओर पदयात्रा करते निकल रहे है। शिवभक्त सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच कर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।

शिव भक्तों के आवागमन से कछला गंगाघाट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हर-हर महादेव के जयघोष और डीजे तथा लाउडस्पीकर से धार्मिक भजन ही सुनाई दे रहे है जिससे गंगाघाट से पीलीभीत तक धार्मिक आस्था का संगम ही नजर आ रहा है। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में मंडल की पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। शिवभक्त कांबड़ियों के चलते हाइवे के रूट सोमवार तक डायवर्ट रहेंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!