जनपद बदायूं

बिजली विभाग की लाहपरवाही दो बच्चों पर पड़ी भारी, जर्जर केबिल की चपेट में आने से झुलसे, इलाज जारी

Up Namaste

बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा में बिजली विभाग की लाहपरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बिजली सप्लाई को लगाए गए 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर से निकली केबिल के जर्जर होने पर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रहे दो बच्चें करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत रही कि इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को करंट से छुड़ा कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से जर्जर केबिल बदलने की मांग बिजली विभाग से कर रहे थे लेकिन विभाग ने न सुनी और हादसा हो गया।

बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे गांव निवासी गांव निवासी मनोहर की पुत्री नीलम और भूपेन्द्र का पुत्र संतोष अपने घर के समीप घूम रहे थे इसी दौरान गांव की बिजली सप्लाई को लगी जर्जर केबिल किसी तरह से टूट गई जिससे दोनों बच्चें करंट की चपेट में आ गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जिससे बच्चों को करंट से छुड़ा जा सका। बताते है कि दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुला लिया और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां बच्चों का इलाज जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सप्लाई को लगे 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर की केबिल पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर तेज हवा चलने और बंदरों के केबिल हिलाने भर से केबिल टूट जाती है जिससे कई बार हादसा होते-होते बचता रहा है लेकिन बुधवार को आखिरकार हादसा हो ही गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस हादसे की सूचना बिजली विभाग और लाइनमैन को दे दी है मगर कोई भी केबिल सही करने नही पहुंचा था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के खम्बों पर नई और मजबूत केबिल डालवाने की पुरजोर मांग की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!