उझानी,(बदायूं)। बुधवार को यहां निकाले गए वारावफात के जूलुस में चलते हुए एक पिकअप वाहन पर सवार तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ भारी पुलिस बल होने के बाबजूद सरेआम चाकू लहराया। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो सामने आया तब पुलिस की कार्यशैली पर नागरिकों ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि चाकू लहराते युवक और नाबालिग पुलिस को आखिरकार क्यों नजर नही आए?
बुधवार को यहां वारावफात का जूलुस निकाला गया। जूलुस के दौरान एक चलते पिकअप वाहन के ऊपर खड़े होकर एक युवक नाबालिग के साथ सरेआम चाकू लहराता हुआ नजर आया तब लोगों के मोबाइल के कैमरों ने उसे कैद करने में देर न लगाई। जब चाकू लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब हड़कम्प मच गया। पिकअप वाहन पर सवार युवक और नाबालिग तेरी हस्ती न मिटा दी तो हम मुसलमान नही जैसे शब्दों वाले गीत पर चाकू लहराते दिख रहे है। नागरिकों का कहना है कि जूलुस तो मुहम्मद सहाब के जन्मदिन से जुड़ा है फिर इस तरह के वाक्या क्यों सामने आ रहे है? क्या युवक का किसी को डराने का मकसद था? यह तो पुलिस और प्रशासन की जांच का विषय है। इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी और निजी नम्बर पर सम्पर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया तो निजी नम्बर बंद था जबकि सीयूजी नम्बर पर काल नही लग रही थी।






