जनपद बदायूं

जिला कारागार से इलाज को मेडीकल कालेज लाए गए अधेड़ कैदी की हुई मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

बदायूं। धोखाधड़ी के आरोपों में बेटों संग जिला कारागार में निरूद्ध एक अधेड़ की रविवार की सुबह मेडीकाल कालेज में इलाज के दौरान संदिग्धावस्था में मौत हो गई। जिला कारागार प्रशासन ने इस मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मूलतः बिनाबर थाना क्षेत्र के बिलहत गांव का रहने वाला इकरार अहमद पिछले कुछ समय से बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर में रह रहा था। बिनाबर थाना पुलिस ने करीब दो माह पूर्व इकरार अहमद और उसके बेटों इस्लाम और इशहाक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया और तभी से वह जिला कारागार में निरूद्ध था। बताते है कि रविवार की तड़के जेल प्रशासन ने इकरार की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडीकल कालेज भेज दिया गया। बताते है कि मेडीकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकरार की मौत पर परिजनों में चीत्कार मच गई है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!