उझानी

खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया।

स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही।

सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!